हाल ही में Tasmania और Tamil Nadu के तटों पर एक अजीबो-गरीब समुद्री जीव ने सबका ध्यान खींचा है। यह कोई आम मछली नहीं बल्कि Oarfish है, जिसे कई लोग Doomsday Fish के नाम से भी जानते हैं। इसकी लंबे, सिल्वर रंग की लहराती बॉडी और लाल पंख ने इसे और भी रहस्यमयी बना दिया है। सदियों से यह मछली नैसर्गिक घटनाओ का संकेत मानी जाती रही है, हालांकि वैज्ञानिक इस कल्पना को पूरी तरह नकारते हैं.
Oarfish: Doomsday Fish appearance on Tasmanian shores

इस हफ्ते की शुरुआत में Tasmania के west coast पर यह रहस्यमयी मछली समुद्र तट पर देखी गई। स्थानीय लोग इस मछली को देखकर हैरान रह गए। इसकी लंबाई और अनोखे रंग ने इसे किसी कल्पनालोक से आया प्राणी बना दिया। ऐसा लग रहा था जैसे समुद्र ने किसी पुराने रहस्य को बाहर उगल दिया हो। Oarfish की पहली मौजूदगी ने लोगों को डर और हैरानी से भर दिया.
Superstition and fear surrounding the Oarfish
Oarfish की मौजुदगी को लेकर सदियों से कई तरह की myths और superstitions चर्चित हैं। जापानी संस्कृति में इसे “Ryugu no tsukai” कहा जाता है, जिसका अर्थ है “समुद्री भगवान का दूत।” माना जाता है कि जब भी यह मछली सतह पर दिखाई देती है, कोई बड़ी नैसर्गिक घटना – जैसे भूकंप या सुनामी – आने वाली होती है। हालांकि, विज्ञान इस विचार को बढ़ावा नहीं देता। वैज्ञानिकों के अनुसार, Oarfish की सतह पर मौजदगी का कारण उसके बीमार या घायल होने से हो सकता है.
Oarfish spotted in Tamil Nadu: Another sign?

Tasmania के बाद Tamil Nadu के मछुआरों ने एक बडी Oarfish को पकड़ा। उसकी धातु जैसी चमकदार बॉडी और सिर पर लाल पंख ने वहां के स्थानीय लोगों में हलचल मचा दी। सैकड़ों लोग उस मछली को देखने पहुंचे। उनके बीच चर्चा शुरू हो गई कि कहीं यह किसी बड़े तूफान या समुद्री दुर्घटना की पहिली सूचना तो नहीं.
Scientific Explanation of Oarfish समुद्र के 200 से 1,000 मीटर नीचे रहने वाला जीव है। इसका वैज्ञानिक नाम Regalecus glesne है। यह मछली बहुत कम सतह पर आती है, और जीवित हालत में दिखाई देना तो और भी दुर्लभ है। यही कारण है कि इसकी मौजुदगी हमेशा हैरानी और डर दोनों का कारण बनती है.
Why does the Oarfish surface?
Oarfish के सतह पर आने के कारण अभी भी शोध का विषय हैं। वैज्ञानिक मानते हैं कि यह अक्सर तब देखा जाता है जब यह बीमार होता है या समुद्री धाराओं में फंसकर सतह पर आ जाता है। जलवायु बदलाव और समुद्री तापमान में बढ़ोत्तरी भी इसके बर्ताव को प्रभावित कर सकते हैं.
जहाँ एक ओर स्थानीय संस्कृति और लोककथाएं Oarfish को नैसर्गिक घटना का दूत मानती हैं, वहीं दूसरी ओर वैज्ञानिक समुदाय इसे महज एक दुर्लभ समुद्री जीव के रूप में देखता है। फिर भी, हर बार इसकी मौजुदगी किसी रहस्यमयी घटना की तरह महसूस होती है। इसीलिए Oarfish की खोज हमेशा चर्चा में रहती है.
Also read: Mount Lewotobi Laki-Laki: Indonesia’s Active Volcano Erupts Again
Rising curiosity and viral attention

आज सोशल मीडिया के दौर में, Oarfish की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो जाते हैं। Tasmania और Tamil Nadu में हाल ही में देखी गई इन मछलियों की तस्वीरें भी इंटरनेट पर लाखों लोगों ने देखी हैं। कई marine biologists भी इस पर ध्यान दे रहे हैं कि क्या जलवायु बदलाव और गहराते समुद्री संकटों का इससे कोई संबंध हो सकता है.
इन रहस्यमयी मछलियों का तट पर दिखाई देना केवल आम लोगों में नहीं, बल्कि वैज्ञानिक समुदाय में भी चिंता का विषय बन चुका है। कुछ विशेषज्ञ मानते हैं कि समुद्र की गहराइयों में हो रहे तापमान परिवर्तन, अंडरवाटर भूकंप, या समुद्री धाराओं के बदलते पैटर्न इन गहरे समुद्र में रहने वाली प्रजातियों को सतह की ओर खींच सकते हैं.
Conclusion
Oarfish एक रहस्यमयी समुद्री जीव है जो हर बार अपनी मौजुदगी से इंसानों को चौंका देता है। भले ही वैज्ञानिक इसके पीछे की सच्चाई को समझने की कोशिश कर रहे हों, लेकिन लोककथाओं में इसकी भूमिका इसे एक doomsday fish बना देती है। Tasmania और Tamil Nadu में हाल की घटनाएं इस मछली को एक बार फिर चर्चा में ले आई हैं। क्या यह केवल संयोग है या वाकई कोई संकेत? जवाब अभी भविष्य के गर्भ में छिपा है.