Yamaha FZ ने अपनी मशहूर FZ सीरीज़ में एक नया मॉडल लॉन्च किया है, जो कि Hybrid सिस्टम के बिना आता है। अगर आप एक मस्कुलर और स्टाइलिश बाइक की तलाश में हैं लेकिन Hybrid जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी की जरूरत नहीं है, तो ये नया Yamaha FZ मॉडल आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। यह बाइक देखने में काफी शानदार लगती है और इसमें कुछ कॉस्मेटिक अपडेट्स के साथ-साथ कई ऐसे फीचर्स हैं जो आपको एक प्रीमियम फील देंगे। आइए जानते हैं इस नए मॉडल के बारे में विस्तार से.
What’s New in This Yamaha FZ Model?

सबसे पहले लुक्स की बात करें तो बाइक में मैट Gray कलर के साथ Blue और black कॉम्बिनेशन के ग्राफिक्स दिए गए हैं। हालांकि ग्राफिक्स बहुत ज्यादा नहीं हैं, लेकिन जो भी हैं वो इसे एक मॉडर्न लुक देते हैं। बाइक के हेडलैंप्स फुल LED बेस्ड हैं जिसमें DRL और High-Low बीम सब कुछ LED में मिलेगा। Turn Indicators का भी किया गया है अपडेट पहले जहां इंडिकेटर हेडलाइट्स के ऊपर लगे होते थे, अब उनकी पोजिशन को चेंज किया गया है जिससे ये बाइक और भी मॉडर्न दिखती है। इसके अलावा आपको फ्रंट में ग्लॉस ब्लैक ट्रीटमेंट भी देखने को मिलेगा.
Yamaha FZ Specifications
Feature | Details |
---|---|
Engine | 149cc Air-cooled, Single Cylinder |
Power | 12.4 PS @ 7250 RPM |
Torque | 13.3 Nm @ 5500 RPM |
Gearbox | 5-speed Manual |
Fuel Tank Capacity | 13 Litres |
Seat Height | 790 mm |
Ground Clearance | 165 mm |
Weight | Approx. 135 kg |
Instrument Console | Fully Digital with Bluetooth Connectivity |
Yamaha FZ Features Exclusive to This Model

Yamaha FZ के इस Non-Hybrid मॉडल में Bluetooth कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल मीटर मिलता है, जिसमें RPM और स्पीडोमीटर जैसी बेसिक जानकारियां मिलती हैं। इसमें Hybrid सिस्टम नहीं है, लेकिन Shell मोटर दी गई है जो Self Start के समय हल्की आवाज़ करती है। Hybrid वेरिएंट में SMG सिस्टम होता है जिससे बाइक साइलेंट स्टार्ट होती है, साथ ही Hazard लाइट और Idle Start/Stop जैसे फीचर्स भी वहीं मिलते हैं.
राइडिंग कम्फर्ट के लिए इसमें 790mm की सीट हाइट और 165mm का ग्राउंड क्लीयरेंस है। सीट की कुशनिंग अच्छी है, जिससे दो लोग आराम से लंबी दूरी तय कर सकते हैं.
Yamaha FZ Hybrid Design and Suspension

इस Yamaha FZ के फ्रंट में आपको Telescopic सस्पेंशन और रियर में Monoshock सस्पेंशन मिलता है। इससे राइड बहुत स्मूद और स्टेबल रहती है। साथ ही फ्रंट और रियर दोनों डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं जिससे ब्रेकिंग कंट्रोल बेहतर मिलता है। एलॉय व्हील्स पर भी ग्राफिक डिजाइन दिया गया है जो बाइक को और ज्यादा प्रीमियम बनाता है। साथ ही आपको साड़ी गार्ड और ओपन चेन कवर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.
Comparison with the FZ Hybrid Model
अगर आप Hybrid वर्जन की बात करें तो उसमें कुछ Extra Features जैसे:
- SMG Hybrid System
- Ideal Start/Stop
- Advanced Meter Console with Navigation & Music Control
- Hazard Light System
ये सभी केवल Hybrid मॉडल में मिलते हैं। जबकि Non-Hybrid मॉडल इन सबके बिना ही आता है, लेकिन बेसिक फीचर्स और डिजाइन में कोई कमी नहीं है.
Also read: Yamaha Tri City 125: A Smart and Stylish Companion for City Streets
Yamaha FZ Hybrid On-road Price

Non-Hybrid Yamaha FZ की ऑन-रोड कीमत है ₹1,62,000
वहीं Hybrid Yamaha FZ की कीमत है ₹1,70,000
अगर आप फुल फीचर्स और Hybrid टेक्नोलॉजी चाहते हैं तो ऊपर वाला मॉडल आपके लिए बेहतर होगा। लेकिन अगर आपको वो सब फीचर्स नहीं चाहिए और एक स्टाइलिश, परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड बाइक चाहिए तो ये नया Non-Hybrid मॉडल बेहतरीन ऑप्शन है.
Conclusion
Yamaha ने इस नए मॉडल के साथ ये साबित कर दिया है कि हर किसी को Hybrid टेक्नोलॉजी की जरूरत नहीं होती। कुछ लोग सिंपल, भरोसेमंद और अच्छी लुक्स वाली बाइक चाहते हैं — और ये Yamaha FZ का नया मॉडल उन्हीं के लिए बना है। अगर आप एक budget-friendly, muscular look वाली बाइक ढूंढ रहे हैं जो परफॉर्मेंस और लुक्स दोनों में शानदार हो, तो आप इस मॉडल को ज़रूर कंसीडर कर सकते हैं.